Headlines

Name change:- मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर के नाम में परिवर्तन की हुई  घोषणा 

जनभावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है नामकरण।


देहरादून – मुख्यमंत्री धामी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सके।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार,

हरिद्वार जनपद में प औरंगजेबपुर का शिवाजी नगर, गाजीवाली का आर्य नगर, चांदपुर का ज्योतिबा फुले नगर, मोहम्मदपुर जट का मोहनपुर जट,

ये भी पढ़ें:   Negative Atmosphere:-चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए-सीएम धामी

खानपुर कुर्सली का अंबेडकर नगर, इंदरीशपुर का नंदपुर, खानपुर का श्री कृष्णपुर, अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया जाना है।

देहरादून जनपद में मियां वाला का रामजी वाला, पीर वाला का केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का पृथ्वीराज नगर, अब्दुल्ला नगर का नाम दक्ष नगर किया जाएगा।

जनपद नैनीताल में नवाबी रोड़ का अटल मार्ग, पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग किया जाएगा।

उधमसिंह नगर में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किये जाने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub BuildMax – Renovation & Painting WordPress Theme Buildoit Construction & Building Elementor Template Kit BuildPress – Multi-purpose Construction and Landscape WP Theme Builty - Construction WordPress Theme Buisson – Gardening WordPress Theme Bulk Price Editor for WooCommerce Bulk Price Updater For WooCommerce Bulk Spreadsheet Product Manager for WooCommerce and WP E-commerce Bulk Tagger Jetpack CRX Addon Bulk Variations Manager