Headlines

UnidentifiedBody :- चीला बैराज से एस डी आर एफ ने किया एक अज्ञात शव बरामद 

टिहरी -थाना लक्ष्मण झूला ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी गई कि चीला बैराज कौड़िया पुल के पास एक शव दिखाई दे रहा है, जिसको निकालने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

यह सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ढालवाला से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

वहां पर एक अज्ञात शव जोकि किसी पुरूष जिसकी उम्र लगभग 65–70 वर्ष है जो कि चीला नहर में स्थित फ्लोटिंग पावर स्टेशन के ब्लेडों के बीच फंसा हुआ था।

एस डी आर एफ टीम ने बॉडी को निकालकर शिनाख्त के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Injured:- हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी ऑल्टो, एक की मौत, दो घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *