Headlines

Arrested :- एक करोड़ रुपये की 4 कुंतल 34 किलोग्राम गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर – एसटीएफ और ऊधमसिंहनगर पुलिस ने कल देर रात में की गई संयुक्त कार्यवाही में थाना पुलभट्टा क्षेत्र से एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर राजू उम्र 35 वर्ष पुत्र रहमत अली (निवासी ग्राम बेलवा, थाना फरधान, जनपद लखीमपुरखीरी, उ.प्र.)

को 4 कुंतल 34 किलोग्राम गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त एक आयशर कैंटर वाहन (UK06CB4534) के जरिए झारखंड से मादक पदार्थ ला रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और अक्सर उत्तराखण्ड से झारखंड, उड़ीसा, बिहार आदि राज्यों में सामान ले जाता है और लौटते समय नशे की खेप लाता है।

ये भी पढ़ें:   Security:- श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- आई जी स्वरूप

इस बार वह रुद्रपुर की एक प्लाई फैक्ट्री से एसी लेकर झारखंड गया था और वापसी में सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर गांजा लेकर लौट रहा था ताकि इसे ऊधमसिंहनगर क्षेत्र में ऊँचे दामों में बेचा जा सके।

इस संबंध में थाना पुलभट्टा पर FIR संख्या 52/2025, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं। वहीं पुलिस को सुरेश गुप्ता की तलाश है।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड  दीपम सेठ ने इस उपलब्धि की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम को नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें:   Threat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही ड्रग्स के विरुद्ध हमारे अभियान को बल प्रदान करने वाली है और पुलिस की सतर्कता व प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत भविष्य में भी ऐसी कार्यवाहियां और सघन की जाएंगी। आम जन से अपील है कि नशा तस्करी व नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में साझा करें।

इसके साथ ही नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना निम्न माध्यमों से भी दी जा सकती है:▪ एनसीबी पोर्टल (भारत सरकार): https://www.ncbmanas.gov.in/

ये भी पढ़ें:   Arrested:- वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने  वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

▪️ टोल फ्री नंबर: 1933

▪️ एसटीएफ उत्तराखण्ड संपर्क: 0135-2656202 | 9412029536।

 

*मीडिया सेल पुलिस मुख्यालय देहरादून*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *