Headlines

Kapat :- तुंगनाथ धाम के कपाट खुलेंगे दो मई को 

रूद्रप्रयाग –  भगवान शिव के पवित्र धाम तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार दो मई को मिथुन लग्न में पूर्वाह्न 10 . 15 ( सवा दस) बजे खोले जायेंगे। तुंगनाथ बाबा के शीतकालीन प्रवास मर्करेटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पुजारी विजय भारत मैठाणी ने कपाट खुलने की तिथि घोषित की।

वहीं पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को खोले जायेंगे। बैसाखी पर्व पर कपाट खोलने व चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी  ओम्कारेश्वर मन्दिर से कैलाश रवाना होने की तिथि शीतकालीन गद्दी  ओम्कारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है।

ये भी पढ़ें:   Disposal :-श्री केदारनाथ धाम में प्लास्टिक वेस्ट का हो रहा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, जिला प्रशासन की ग्रीन पहल

18 मई को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव मूर्तियां ओम्कारेश्वर मन्दिर से सभा मण्डप मे विराजमान होगी तथा 19 मई को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल  ओम्कारेश्वर मन्दिर से धाम के लिए रवाना होगी।

तथा विभिन्न यात्रा पडा़वों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए 21 मई को मद्महेश्वर धाम पहुंचेगी तथा भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर मद्महेश्वर धाम के कपाट वेद ऋचाओं के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Peace – Insurance Agency WordPress Theme Peaker – Fitness & Gym WordPress Theme PeakShops – Modern & Multi-Concept WooCommerce Theme Pearl - Corporate Business WordPress Theme Pearlsell WP – Jewelry Elementor WooCommerce Theme Pearson Specter | Lawyer & Attorney WordPress Theme Pediatra – Pediatrician Clinic & Healthcare Elementor Template Kit Peeboo – Pet Store WooCommerce WordPress Theme Peepso Unlimited Bundles Pegasus – Showcase Portfolio WordPress Theme