Headlines

Homage :- राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर रुद्रप्रयाग फायर स्टेशन में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग –  फायर स्टेशन में पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल की उपस्थिति में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर अग्निशमन इकाई में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर घटित भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समस्त पुलिस परिवार द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया गया एवं अग्निशमन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल ने इस अवसर पर कहा कि अग्निशमन सेवा दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराता है।

ये भी पढ़ें:   Ground Inspection:-जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का जमीनी निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश

यह दिन हमें याद दिलाता है उन जांबाज फायरमैन की शहादत का, जिन्होंने मानवता की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस देशभर में 14 अप्रैल को मनाया जाता है।

1944 में इसी दिन मुम्बई के विक्टोरिया डॉक पर एक मालवाहक जहाज में आग लगने से हुए भीषण विस्फोट में 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हीं की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत करते हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।

आगामी सप्ताह में स्कूलों, औद्योगिक इकाइयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण एवं डेमो आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:   Darshan :- श्री केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर किए बाबा केदार के दर्शन 

कार्यक्रम के अंत में अग्निशमन कर्मियों को आग की स्थिति में त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Directory WordPress Theme DirtyWash – Dry Cleaning & Laundry Service Elementor Template Kit Disable Everything – WordPress Plugin to Disable Right Click, Copying, Keyboard Discount by Total Cart Value for WooCommerce Discount Coupons Scheduler for WooCommerce Discount Rules for WooCommerce Discussion – News Portal WordPress Theme Discy - Social Questions and Answers WordPress Theme Disency Creative Digital Agency Elementor Template Kit Dishify – Restaurant WordPress Theme