Headlines

Death:- मसूरी मार्ग बाटा घाट के पास खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत 

देहरादून – जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी गई कि मसूरी मार्ग बाटा घाट के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह  सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक मुकेश रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंच बनाई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एस डी आर एफ टीम ने पाया कि व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी उसे एसडीआरएफ टीम ने बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकलाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

मृतक व्यक्ति का नाम  मोहम्मद आरिफ पुत्र सलीम अहमद उमर 35 वर्ष निवासी मलिंगार लण्डोर कैंट मसूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *