ऋषिकेश – एक महिला ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी की उसकी जान पहचान साहिल नाम के युवक से थी, और उसने मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये।
और इस सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल धारा 64 (1)/351 (3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली ऋषिकेश में एक पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम ने जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया।
मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के सम्बन्ध में मिली जानकारी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियोग में वांछित अभियुक्त साहिल पुत्र स्व अबुल रसीद, निवासी शान्ति नगर गली न-01, बनखण्डी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्षीय को 22 अप्रैल को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
