Headlines

Injured :-:कार की टक्कर से एक युवती और सात छात्राएं हुई घायल

देहरादून  – थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि निगम रोड सेलाकुई पर एक alto कार ने सड़क पर कुछ स्कूली छात्र/छात्राओं व राह चलते लोगों को टक्कर मार दी है,

इस सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पंहुचा तथा दुर्घटना में घायल बच्चों व अन्य लोगों को प्राइवेट वाहन तथा एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि निगम रोड सेलाकुई पर एक आल्टो कार संख्या: यू0के0-017-जे-7766, जिसे मानसिक चिकित्सालय में नियुक्त एक स्वास्थ कर्मी विक्रांत कुमार चला रहा था,

ये भी पढ़ें:   Security:- श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- आई जी स्वरूप

आल्टो कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे जा रहे लोेगों को टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा आरोपी चालक विक्रांत कुमार पुत्र शक्ति सिंह निवासी – ग्राम नगला सलेरू, थाना मंगलोर, हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष को हिरासत में लिया गया,

दुर्घटना में चोटे आने के कारण लोगों को उपचार करने के लिए नजदीक अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना में 01 युवती तथा 07 स्कूली छात्र छात्राओं को चोटें आई है,

पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को सूचित किया गया है। घटना के संबंध में कार चालक विक्रांत कुमार के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Threat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *