Headlines

Search :- तपोवन में ट्रक नदी में गिरा ड्राइवर की खोजबीन जारी

चमोली – कोतवाली जोशीमठ से सूचना प्राप्त हुई कि तपोवन क्षेत्र के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है।

यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक दीपक सावंत के नेतृत्व में टीम समय 03:00 बजे रवाना हुई।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि एक निर्माण सामग्री से भरा ट्रक, जो बैक करते समय अनियंत्रित होकर ऋषिगंगा नदी में जा गिरा।

उक्त ट्रक एनटीपीसी तपोवन परियोजना में कार्यरत था तथा उसके चालक की पहचान उस्मान फैजी, उम्र 45 वर्ष, निवासी झारखंड के रूप में की गई।

ये भी पढ़ें:   Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। सर्चिंग के दौरान उक्त चालक का मोबाइल फोन, ₹1000 नगद राशि, व एक जोड़ी जूते बरामद कर कोतवाली जोशीमठ को सुपुर्द किए गए।

एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर उक्त व्यक्ति की खोजबीन हेतु गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *