Headlines

Injured :-मणिकर्णिका घाट के पास नदी में गिरकर महिला हुई घायल

उत्तरकाशी – जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी की मणिकर्णिका घाट के पास एक महिला नदी में गिर गयी है जिसके रेस्क्यू करने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पवार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त महिला (रेखा, उम्र 32 वर्ष, हाल निवासी कोटियाल गांव लदाडी उत्तरकाशी) को मूर्छित अवस्था में नदी से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया व जिला पुलिस की सहायता से अग्रिम उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *