Headlines

Warranty :- धोखाधडी में फरार वारण्टी को इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया 

देहरादून – पीड़ित अशोक चौहान पुत्र ज्ञान सिंह चौहान निवासी लेन नं0 15 आर्दश नगर जौलीग्रान्ट डोईवाला ने थाना रानीपोखरी में अभियुक्त द्वारा षडयन्त्र कर पीड़ित व अन्य लोगों के साथ धोखाधडी कर,

अनुबन्ध कर दस्तावेज तैयार कर 60-65 लाख रूपये हड़पने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 45/2024 धारा 420/406/120 (बी) भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अभियोग के पंजीकृत होने के पश्चात से ही अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहा था।  न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्व एनबीडब्ल्यू एवं धारा 84 बीएनएसएस में उदघोषणा नोटिस प्राप्त कर,

अभियुक्त के विदेश में होने की जानकारी पर अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में इन्टरपोल के माध्यम से लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

01 मई को इन्टरपोल द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर नोटिस के आधार पर अभियुक्त मनोहर सिंह रावत उपरोक्त को सीआईएसएफ द्वारा दुबई से इन्दिरा गाँधी इन्टरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली आने पर एयरपोर्ट डिटेन किया गया।

जिसके उपरान्त  न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध जारी एनबीब्ल्यू तामीली के क्रम में अभियुक्त को इन्दिरा गाँधी इन्टरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से 01मई को गिरफ्तार किया गया।

मनोहर सिंह पुत्र स्व प्रताप सिंह निवासी झबरानी कोटी मयचक थानों थाना रानीपोखरी देहरादून

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *