Headlines

Rescue :- आत्महत्या करने को बिधोली सुसाइड पॉइंट से खाई में कूदा छात्र पुलिस ने किया रेस्क्यू

देहरादून  – थाना प्रेमनगर को एक कॉलेज के छात्र द्वारा बिधौली प्रेमनगर स्थित ‘सुसाइड पॉइंट’ से लगभग 600 मीटर गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किये जाने की सूचना प्राप्त हुई।

घटना की सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया।

मौके पर गहरी खाई, घने जंगल, वर्षा और अंधकार के कारण रेस्क्यू कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। छात्र के पास मोबाइल फोन सक्रिय होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से संभावित स्थान का पता लगाया गया।

सर्च अभियान के दौरान उक्त छात्र के खाई के मध्य एक पेड़ की डालियों के बीच फंसा हुआ पाया गया, जहाँ से उसका नीचे गिरना निश्चित रूप से जानलेवा हो सकता था।

ये भी पढ़ें:   Death:- रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी ईको कार, दो की मौत, छह घायल

प्रेमनगर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए (SDRF) की सहायता ली गई। समन्वित प्रयासों एवं उच्च जोखिम वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से थाना प्रेमनगर तथा,

एस डी आर एफ की संयुक्त टीम द्वारा उक्त छात्र को खाई से सुरक्षित निकालकर चिकित्सकीय परीक्षण हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *