Headlines

Injured :-; घोड़े से गिरी घायल महिला श्रद्धालु को एस डी आर एफ ने पहुंचाया अस्पताल

उत्तरकाशी -यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर फारेस्ट डाइवर्जन भंडेली गाड के पास एक महिला श्रद्धालु वेकेंट लक्ष्मी उम्र 61 वर्ष, निवासी आंध्र प्रदेश घोड़े से गिरने के कारण घायल हो गई, जिनके आंख के पास गंभीर चोट आई थी।

सूचना मिलते ही एस डी आर एफ टीम, निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद बिज्लवाण के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल महिला को त्वरित प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीचट्टी सुरक्षित पहुँचाया गया।

इसी दौरान यमुनोत्री धाम से दर्शन कर वापस लौट रही एक महिला श्रद्धालु कल्याणी उम्र 41 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश की भैरव मंदिर के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें:   Sankat Mochan:- जिस पुलिस को कांवड़ियों ने हरिद्वार में पीटा वही ऋषिकेश में बनी संकटमोचक 

महिला का ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही एस डी आर एफ टीम की ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए।

इन दोनों महिला को प्राथमिक उपचार प्रदान किया एवं तत्परता से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीचट्टी पहुँचाया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *