Headlines

Blackmarketing :- हैलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा 

रुद्रप्रयाग – प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली कालाबाजारी या ओवर रेटिंग से सम्बन्धित शिकायतों पर एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आदेशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली कालाबाजारी से सम्बन्धित प्रकरणों में नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही के सभी थाना अध्यक्षों को निर्देशित किया।

वहीं शिकायतकर्ता हिमांशु राय अग्रवाल निवासी भोपाल (मध्य प्रदेश) ने थाना गुप्तकाशी पर शिकायत की गयी कि उन्होने अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम यात्रा का प्लान बनाया तथा उनके किसी परिचित के माध्यम से श्रीनगर गढ़वाल निवासी व्यक्ति से सम्पर्क हुआ।

ये भी पढ़ें:   Pillow Massacre :- तकिया हत्याकांड का मास्टरमाइंड 50 हज़ार का ईनामी अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में

उसे व्यक्ति ने प्रति व्यक्ति टिकट का ₹25,000 बताकर कुल ₹50,000 हजार लिये गये। उन्हें दूसरे के नाम का फर्जी आधार कार्ड जिसमें इनके फोटो लगे थे।

तथा टिकट दिलाते हुए इसी इसी टिकट और आधार कार्ड के विवरण से यात्रा करने के लिए बताया गया। शिकायतकर्ता के साथ हुई कालाबाजारी, बेईमानी, जालसाजी सम्बन्धी तथ्यों के आधार पर 18 मई 25 को थाना गुप्तकाशी पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी।

विवेचना के दौरान जनपद पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी, सर्विलांस इत्यादि के द्वारा अभियुक्तों वासुदेव कालरा पुत्र स्व0 प्रहलाद राम कालरा निवासी कंस मर्दानी मार्ग, श्रीनगर गढ़वाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

ये भी पढ़ें:   Pillow Massacre :- तकिया हत्याकांड का मास्टरमाइंड 50 हज़ार का ईनामी अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में

और अमित नौटियाल पुत्र हर्षवर्द्धन नौटियाल, निवासी नियर वेटनरी हास्पिटल, श्रीकोट गंगनाली, जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रश्नगत अभियोग सहित हैलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी सम्बन्धी अन्य अभियोग में विवेचना जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *