Headlines

स्टेट हैंडलूम एक्सपो में कांजीवरम साड़ी की धूम

देहरादून – स्टेट हैंडलूम एक्सपो में कांजीवरम की साड़ियां जिसमें अलग-अलग प्रकार की सुंदर साड़ी बेंगलूरू ,तमिलनाडु ,कर्नाटका से लाए गई हैं। इनके पास कांजीवरम , मैसूर सिल्क , उपदा सिल्क , बैंगलुरु सिल्क आदि साड़ियों हैं। जिनकी  कीमत  2000 रुपए से 2.50 लाख तक हैं। मेले में शामिल व्यापारी इनके पास विभिन्न प्रकार की साड़ियों का वेडिंग कलेक्शन भी हैं।

और इनको बेस्ट वीवर कलेक्शन के लिए 2010 में राष्ट्र पुरुष्कर भी प्राप्त हुआ।लोगों ने इनकी साड़ियों को खूब पसंद किया। एक्सपो में अलग-अलग स्टेट के स्टाल लगे हैं जिसमें पंजाबी जूतियां का भी हैं जो की पंजाब के आरखा से हैं। इनके पास की प्रकार की पंजाबी डिजाइनर जूतियां हैं। जिसका मूल्य 200 रुपए से 500 रुपए तक हैं।

ये भी पढ़ें:   Compensation:-भनाली तोक में बिजली गिरने से मारी बकरियों का प्रशासन ने पशुपालकों को वितरित किया मुआवजा

इसकी डिजाइनिंग करने में 7 लोग काम करते हैं जो की उनकें पारिवारिक सदस्य हैं । स्टेट हैंडलूम एक्सपो अपने-आप में विशिष्ट है, क्योंकि इसका स्वरूप जहां एक ओर मेले जैसा है वहीं यह व्यापारिक और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं और महिलाओं को अपने काम के लिए  एक विशिष्ट मंच भी प्रदान कर रहा हैं।

इस मेले पर निदेशक उद्योग  मृत्युंजय सिंह, सयुक्त निदेशक उद्योग एमएस सजवाण , उप निर्देशक उद्योग  राजेंद्र कुमार , निदेशक उद्योग  अनुपम द्विवेदी, निदेशक उद्योग कर्मचारी अधिकारी एवं मेला अधिकारी  प्रदीप नेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *