Strayed:-पूलना गांव के समीप जंगल में रास्ता भटके पांच व्यक्ति

 चमोली- 5- जून – थाना गोविंदघाट के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि पूलना गांव के सामने वाले जंगल क्षेत्र में कुछ व्यक्ति फंसे हुए हैं, जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट पांडुकेश्वर से उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए।

घटनास्थल के लिए रवाना हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार पाँच व्यक्ति लक्ष्मणगंगा नदी पार करते समय रास्ता भटक गए और जंगल क्षेत्र में फंस गए थे।

https://youtu.be/j_LishVrKb8?si=lIfP1dfYCRQkRzJd

एसडीआरएफ टीम ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा पाँचों व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से ढूंढ लिया गया।

तथा उन्हें नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में
अमित सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी उम्र 23 वर्ष लासदी चमोली।
सुनील पुत्र कुंवरराम उम्र 23 वर्ष निवासी बूरा घाट चमोली।महेश पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी घाट चमोली।
मुकेश पुत्र महेशानंद उम्र 37 वर्ष निवासी नंदप्रयाग चमोली। भगत सिंह पुत्र कुशाल सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी चमोली।

ये भी पढ़ें:   Injured:- एसडीआरएफ ने खाई में गिरे डंपर से घायल चालक का रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *