उत्तरकाशी , 6 जून – देर रात को थाना मोरी ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी गई कि मोरी के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।जिसमें रेस्क्यू करने को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
यह सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट मोरी से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक दीपक कुनियाल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
पिकअप संख्या-UK16CA-2248 मोरी- त्यूणी मोटर मार्ग पर स्थान वन विभाग बेरियर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पिकअप में तीन लोग सवार थे जिसमें दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात के घनघोर अंधेरे में घायल प्रमोद राणा पुत्र दौलत सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा उत्तरकाशी को उपचार हेतु तत्काल मोरी अस्पताल पहुंचाया गया।
तथा मृत जगदीश चौहान पुत्र हरिकिशन, उम्र 40 वर्ष निवासी मोड़ा उत्तरकाशी और चालक जयपाल पुत्र बालम सिंह,उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट उत्तरकाशी के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
