रात लगभग 23:43 बजे एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल को आपदा प्रबंधन केंद्र, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि स्यामखेत, रामगढ़ रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन रामगढ़ रोड पर स्यामखेत के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे। तीन व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था तथा एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई।
रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया ।
तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया एवं मृतक आदित्य शुक्ला पुत्र स्व. मनोज कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी कैलाशपूरी नियर इको गार्डन आलमबाग लखनऊ के शव को खाई से निकालकर अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।
चार घायल में मृदुल गुप्ता पुत्र लखन लाल गुप्ता निवासी गीता पल्ली इको गार्डन लखनऊ उम्र 29 वर्ष,रोहन अरोड़ा पुत्र महेश अरोड़ा उम्र 29 वर्ष निवासी उपरोक्त के पैर में फ्रेक्चर है (गंभीर घायल) हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया।
तुषार तिवारी पुत्र राजेश तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी अर्जुन नगर आलमबाग लखनऊ (सामान्य चोट )। सुमित गुप्ता पुत्र दीप चंद्र गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ (सामान्य चोट)।