Headlines

Rescue :-श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी में दस लापता

 रुद्रप्रयाग 26 जून 2025।

बृहस्पतिवार की सुबह  लगभग 07ः50 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (बस संख्या यूके 08 पीए 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे नीचे खाई में गिरकर अलकनन्दा नदी में जा गिरा है।

इस वाहन में सवार कुछ लोग वाहन के नदी में समाने से पहले छिटक गये थे। यह वाहन चारधाम यात्रा पर आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रहा था।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एस.डी.आर.एफ. सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया गया।

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ व्यक्ति जो कि छिटक गये थे, का रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया।

इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।

वाहन संख्या यूके 08 पीए 7444 बस में जो कि 31 सीटर बस है, में वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे।

घायलों का विवरण दीपिका सोनी निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।हेमलता सोनी निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।

ईश्वर सोनी निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष। अमिता सोनी निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।

 भावना सोनी ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।भव्य सोनी निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।

पार्थ सोनी निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।सुमित कुमार (वाहन चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

इनमें से गम्भीर रूप से दो घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

इस दुर्घटना में 02 व्यक्तियों (01 महिला व 01 पुरुष) की मृत्यु हुई है, जिनका विवरण निम्नानुसार हैः-  विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 42 वर्ष। ड्रिमी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 17 वर्ष।

दस लापता (मिसिंग) चल रहे व्यक्तियों का विवरण रवि भवसार, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष।

मौली सोनी, निवासी एफ 601 सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पूना कुभंरिया रोड गुजरात, उम्र 19 वर्ष। ललित कुमार सोनी, निवासी प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 48 वर्ष।

गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं. 12 राजगढ़ राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष।

संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, उम्र 55 वर्ष।मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात, उम्र 24 वर्ष।

 चेतना सोनी, निवासी उदयपुर राजस्थान, उम्र 52 वर्ष।चेष्ठा, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 12 वर्ष।

कट्टा रंजना अशोक, निवासी थाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 54 वर्ष।सुशीला सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान, उम्र 77 वर्ष।

वर्तमान समय में सर्च एवं रेस्क्यू कार्य निरन्तर जारी है।

ये भी पढ़ें:   Blast in AC:- अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के चलते हुई थी आगजनी की घटना में 13 घायल एक की मौत 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *