Headlines

रुद्रप्रयाग में ट्रक और चारकोल मिक्सर की भिड़ंत ट्रक चालक घायल

रुद्रप्रयाग –  जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग ने  एस डी आर एफ टीम को सूचित किया कि एक ट्रक और चारकोल मिक्सर पेट्रोल पंप के पास टकरा गए हैं, जिसमें ट्रक चालक फंसे हैं।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कर्ण सिंह एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम और उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कटिंग इक्विपमेंट की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त भाग को काटा और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह दिल्ली निवासी, आयु 30 वर्ष है, होने के बाद उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   Kapat Close :- पवित्र धाम श्री हेमकुंट साहिब की वार्षिक यात्रा 10 अक्टूबर 2026 को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *