Headlines

Seige:- हुडदंग करते तीन छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूको स्पोर्टस कार सीज

 देहरादून 15 जुलाई 2025। रविवार की रात् में तीन छात्रों को यूको स्पोर्टस कार से हुडदंग करने पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त वाहन यूको स्पोर्टस का सीज किया गया।

पूछताछ पर 02 छात्रों के हरियाणा तथा एक छात्र का पटना से होने तथा विघोली क्षेत्र स्थित एक यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई।

छात्रों के परिजनों को बुलाकार उनकी काउसलिंग कराई गई साथ ही तीनों छात्रों के विरूद्व कार्यवाही को सम्बन्धित यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेजी गयी।

साथ ही संबंधित पी०जी० संचालक द्वारा अपने यहाँ रहने वाले इन छात्रों का सत्यापन न कराने पर उसके विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही कर 10 हज़ार ₹ का जुर्माना किया गया।

गिरफ्तार छात्रों का नाम पता :- पारस पुत्र राजन आहुजा निवासी बकाना, तहसील रादौर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 19 वर्ष।

 अंकुश कुमार पुत्र धनंजय कुमार निवासी महेश नगर, पटना, बिहार, उम्र 20 वर्ष ।

 मंदीप पुत्र  सुनील गोयल निवासी सैक्टर 5, करनाल, हरियाणा उम्र 20 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Fake Certificates :- एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में तीसरी FIR दर्ज, एलिस तोमर नामजद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *