Headlines

Rescue :- पनाई गांव में बरसाती गदेरे में बहे बच्चे

चमोली 15 जुलाई 2025। पुलिस चौकी गौचर क्षेत्रान्तर्गत पनाई गांव में बरसाती गदेरे में बहे बच्चे, 03 बच्चों का सकुशल रेस्क्यू, 02 अन्य को बेहोशी की हालत में पहुँचाया अस्पताल।

 पुलिस चौकी गोचर से सूचना प्राप्त हुई कि पनाई गांव के समीप एक गदेरे में 02 से 03 बच्चे फंसे हुए हैं। यह सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ पोस्ट गोचर से एक सब-टीम, उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि कुल पांच बच्चे गदेरे में फंसे हुए थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ त्वरित रेस्क्यू करते हुए।

तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शेष दो बच्चे गदेरे के तेज बहाव में बह गए थे, जिन्हें टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद तलाश कर बेहोशी की अवस्था में बरामद कर लिया गया।

गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार हेतु घटनास्थल से लगभग 03 किलोमीटर की दूरी पर मुख्य सड़क तक लाया गया, जहां से उन्हें अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Death:- रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर खाई में गिरा टेंपो ट्रेवलर, दो की मौत,14 गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *