रेस्क्यूRescue: – भतरोजखान में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा एक की मौत एक घायल Panchur Varta30 July 202530 July 202501 mins अल्मोड़ा 30 जुलाई 2025। एस डी आर एफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि भतरोजखान क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवलर (UK19TA-2494) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम पोस्ट भिकियासैंण से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस टेंपो ट्रैवलर में दो व्यक्ति सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति सुरेश कुमार पुत्र बहादुर राम दिल्ली का रहने वाला था। सुरेश कुमार को स्थानीय लोगों व जिला पुलिस ने घायल अवस्था में निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहित कुमार पुत्र चंदन राम निवासी तिमली अल्मोड़ा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। एस डी आर एफ टीम द्वारा मृतक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। तथा शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग भी की गई, ताकि किसी अन्य के फंसे होने की संभावना की पुष्टि की जा सके। ये भी पढ़ें: Death:- पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर एच सी सी कर्मचारी की मौत Post navigation Previous: Death :- ऋषिकेश आरटीओ के पास ट्रक व ट्रोले की टक्कर में लगी आग, दो चालकों की मौत, एक घायल Next: Jawan injured:- कर्णप्रयाग के पास आर्मी बस पलटी जवान हुए घायल Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Death:- रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी ईको कार, दो की मौत, छह घायल Panchur Varta22 November 202622 November 2026 0
Death:- पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर एच सी सी कर्मचारी की मौत Panchur Varta22 November 202622 November 2026 0
Death :- धरासू के रूरवासा में नदी किनारे गिरी टाटा पंच, हादसे में चालक की मौत Panchur Varta20 November 2026 0
Death:- रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, छह घायल Panchur Varta17 November 202617 November 2026 0