मौसमDemolished:- मसूरी में भूस्खलन से पीड़ित खरोला के दो कमरे पूरी तरह ध्वस्त Panchur Varta4 August 20254 August 202501 min मसूरी 4 अगस्त 2025। मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रविवार को मॉर्डन स्कूल के पास, खरोला निवास क्षेत्र में हुए भूस्खलन ने स्थानीय निवासियों को डरा दिया। भूस्खलन से पीड़ित महेंद्र खरोला के दो कमरे पूरी तरह ध्वस्त हो गए, और घर तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग भी मलबे में दफन हो गया। अब यह परिवार पूरी तरह से बाहरी संपर्क से कट चुका है और मदद की प्रतीक्षा में है। स्थानीय लोगों के अनुसार जोरदार आवाज़ के साथ ज़मीन खिसकी और देखते ही देखते दो कमरे जमीन में समा गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान परिवार के लोग घर पर नहीं थे। भूस्खलन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कमल राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर ढाढस बंधाया और राहत व पुनर्वास की व्यवस्था का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को आपदा के नियमों के अनुसार मदद दी जायेगी। जिला प्रशासन ने मसूरी के सभी संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जहां खतरा अधिक है, वहां से लोगों को विस्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। ये भी पढ़ें: Mock Drill :-राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर राहत एवं बचाव दल घटना स्थल के लिए रवाना Post navigation Previous: Present :- सीएम धामी ने कहा कि वे एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में बहनों की सेवा में उपस्थित हैंNext: Rakhi:- हजारों बहनों ने मंत्री जोशी की कलाई पर बांधी राखी, Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Mock Drill :-राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर राहत एवं बचाव दल घटना स्थल के लिए रवाना Panchur Varta2 July 20262 July 2026 0
Brake :- मानसून की दस्तक के साथ केदारनाथ हेली सेवा पर लगा ब्रेक Panchur Varta2 July 20262 July 2026 0
Tolerate:- मानसून में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ चौहान Panchur Varta1 July 20262 July 2026 0
Orange Alert :-देहरादून में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी Panchur Varta30 June 202630 June 2026 0