Headlines

Rakhi:- हजारों बहनों ने मंत्री जोशी की कलाई पर बांधी राखी,

देहरादून 4 अगस्त 2025।

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया,

जिसमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र की 15 हजार से अधिक बहनों ने मंत्री जोशी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और कुशल नेतृत्व की कामना की।

कार्यक्रम में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा,

तो कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।

 इस अवसर पर गढ़वाली, कुमाऊनी और नेपाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया।

वीर नारियों और मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति समारोह का विशेष आकर्षण रही।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्षाबंधन को अपने जीवन का सबसे आत्मीय और भावनात्मक दिन बताया।

उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन मेरे लिए केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक ऐसा दिन है जब मैं अपने आपको एक मंत्री नहीं, बल्कि एक भाई, बेटा और परिवार का जिम्मेदार सदस्य मानता हूं।

उन्होंने कहा कि विगत 17 वर्षों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र की हजारों बहनें उन्हें राखी बांध रही हैं और यह परंपरा उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि वर्ष 2015 से उन्होंने 13,000 बहनों का बीमा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत स्वयं के व्यक्तिगत खर्च पर कराया है।

बीमा की वार्षिक किश्त भी वे अपने निजी खाते से वहन करते हैं ताकि रक्षाबंधन केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि वास्तविक सुरक्षा कवच बन सके।

उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, नंदनी शर्मा सहित हजारों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें:   Financial Sanction:-सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *