Headlines

Holiday declared:- औरेंज अलर्ट जारी होने पर समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में आज अवकाश घोषित- डीएम

देहरादून 12 अगस्त 2025।जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने अवगत कराया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग,

देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal ने 12 अगस्त, 2025 हेतु जारी अद्यतन मौसम नॉउकास्ट के अनुसार 12 अगस्त,

को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने,वर्षा के अति तीव्र दौर का “औरेंज” अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है।

जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त,

शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 12 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया जात है।

 जनपद देहरादून के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र  12 अगस्त को बन्द रहेंगे।

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया है।

कि समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

ये भी पढ़ें:   E-Governance System :- डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई गति, ई-गवर्नेंस व्यवस्था होगी और मजबूत-डीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *