Headlines

Across:- एसडीआरएफ ने रेस्क्यू बोट से यात्रियों को नदी के आर-पार कराया

धराली 18 अगस्त 2025।

 हर्षिल क्षेत्र में आपदा के कारण सड़क मार्ग बाधित हो गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों एवं यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही एस डी आर एफ उत्तराखण्ड की भटवाड़ी टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

सोनगाड़ क्षेत्र में भागीरथी नदी का जलस्तर अधिक होने एवं तेज बहाव के कारण सामान्य आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी।

ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में एस डी आर एफ टीम ने रेस्क्यू बोट की मदद से प्रभावित क्षेत्र तक आवश्यक राशन सामग्री एवं गैस सिलेंडर सुरक्षित रूप से पहुँचाए।

साथ ही लगभग 50 व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से नदी के आर-पार कराया गया, जिससे उन्हें राहत मिल सकी।

ये भी पढ़ें:   Trackers:- उत्तरकाशी में फंसे एक एक ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *