Headlines

Prosthesis:- व्योश्री योजना में कई वृद्धजनों का हुआ पंजीकरण मिलेंगे इस दिन कृत्रिम अंग

देहरादून 11 सितंबर,2025।जिलाधिकारी सविन बंसल तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित व्योश्री योजना अंतर्गत (आयु 60 वर्ष से अधिक),

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एवं जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से प्रथम चरण में 11 सितंबर  को स्थान शिव शक्ति पंचायती मंदिर,

नथुवा वाला, देहरादून मे शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 62 वृद्धजनों का पंजीकरण किया गया।

सभी चयनित वृद्धजनों को 17 सितंबर 2025 को लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट सुभाष रोड देहरादून में कृतिम अंगों का वितरण किया जाएगा।

कल 12 सितंबर 2025 को ब्रह्मपुरी में भी इसी प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।

आज शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विशाल मौर्य, कुणाल कटारिया,  आशुतोष दीक्षित,

एवं जिला समाज कल्याण विभाग देहरादून से मीनाक्षी उपाध्याय, सहायक समाज कल्याण अधिकारी एवं राजेंद्र उनियाल,

डी0 डी0 आर0सी0 से उमेश ग्रोवर और नथुवावाला की मा0 पार्षद स्वाति डोभाल द्वारा शिविर मे प्रतिभाग किया गया।

ये भी पढ़ें:   Free Camp:- देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर 21 से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *