Headlines

Forehead :-राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखण्ड पाठ में टेका मत्था

देहरादून 15 सितम्बर, 2025।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राज्यपाल पद पर चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय अखण्ड पाठ का आज विधिवत समापन हुआ।

   समापन अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल को उनके चार वर्ष के सफल कार्यकाल पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

 राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर देश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति,

समृद्धि एवं उत्तरोत्तर प्रगति के लिए अरदास की।  इस अवसर पर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन,

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी राज्यपाल कौशल किशोर शुक्ल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Dedication:-हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *