देहरादूनSimple Birthday :-मुख्यमंत्री धामी का निर्णय जन्मदिन सादगीपूर्ण Panchur Varta15 September 202501 min देहरादून 15 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्णय लिया है कि उनके जन्मदिवस 16 सितम्बर के अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह दिन सादगी और सेवा को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसर को समाज और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस दिन आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। और ऐसे में समाज का प्रत्येक वर्ग उनके सहयोग के लिए आगे आए। हर एक प्रयास पीड़ित परिवारों के लिए संबल और आशा का स्रोत बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग और आपदा राहत जैसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन सकते हैं। सेवा और त्याग की भावना ही उत्तराखंड की असली पहचान है और यदि हर नागरिक इसी सोच के साथ कार्य करे तो राज्य को हर क्षेत्र में मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी। ये भी पढ़ें: Campaign:- पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान - डीएम Post navigation Previous: Forehead :-राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखण्ड पाठ में टेका मत्थाNext: Program :- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के तहत दून मेडिकल कॉलेज में होगा आयोजित कार्यक्रम। Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Tax Free :- मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: बाबा नीब करौरी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड में होगी टैक्स फ्री Panchur Varta5 September 2026 0
Janmashtami Celebrations:- पुलिस लाइन देहरादून में भक्ति और संस्कृति का संगम, सीएम धामी जन्माष्टमी समारोह में पत्नी संग हुए शामिल Panchur Varta5 September 20265 September 2026 0
Electrical System:- विकासनगर पहुंचे यूपीसीएल के एमडी प्रकाश चंद ध्यानी, विद्युत व्यवस्था का लिया जायजा Panchur Varta4 September 20264 September 2026 0
Expressed Grief:-सीएम धामी ने पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया Panchur Varta4 September 20264 September 2026 0