देहरादूनSimple Birthday :-मुख्यमंत्री धामी का निर्णय जन्मदिन सादगीपूर्ण Panchur Varta15 September 202501 min देहरादून 15 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्णय लिया है कि उनके जन्मदिवस 16 सितम्बर के अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह दिन सादगी और सेवा को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसर को समाज और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस दिन आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। और ऐसे में समाज का प्रत्येक वर्ग उनके सहयोग के लिए आगे आए। हर एक प्रयास पीड़ित परिवारों के लिए संबल और आशा का स्रोत बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग और आपदा राहत जैसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन सकते हैं। सेवा और त्याग की भावना ही उत्तराखंड की असली पहचान है और यदि हर नागरिक इसी सोच के साथ कार्य करे तो राज्य को हर क्षेत्र में मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी। ये भी पढ़ें: Instruction:- सचिव आवास डॉ कुमार ने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के दिए निर्देश Post navigation Previous: Forehead :-राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखण्ड पाठ में टेका मत्थाNext: Program :- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के तहत दून मेडिकल कॉलेज में होगा आयोजित कार्यक्रम। Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Proposal :- उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय खोलने के प्रस्ताव पर विचार करेगी केंद्र सरकार Panchur Varta5 August 2026 0
Instruction:- सचिव आवास डॉ कुमार ने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के दिए निर्देश Panchur Varta5 August 20265 August 2026 0
Financial Sanction:-मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Panchur Varta4 August 20264 August 2026 0
Disposal:-सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण – सीईओ Panchur Varta4 August 20264 August 2026 0