अपराधArrested :- युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार Panchur Varta18 September 202518 September 202501 min देहरादून 18 सितम्बर 2025। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 व्यक्ति दो युवकों को हॉकी तथा लातों से मारते हुए दिखाई दे रहे है, उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच करते हुए वीडियो में युवकों के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे। व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तो वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान युवराज तथा अमन के रूप में हुई, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त युवराज पुत्र चन्दन निवासी कटापत्थर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष को हिरासत में लिया गया है, दूसरे अभियुक्त अमन की तलाश की जा रही है। अभियुक्तों के विरुद्ध पीड़ित पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा पूर्व में पुलिस को कोई भी सूचना या प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था। अभियुक्त युवराज पुत्र चन्दन निवासी कटापत्थर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष। ये भी पढ़ें: Blame:- पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; मामले की जांच जारी Post navigation Previous: Teachers :- मुख्यमंत्री से मिले राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारीNext: Close :- ऋषिकेश-टिहरी, नरेंद्रनगर-रानी पोखरी रोड़ मलबा गिरने से हुई बंद Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Blame:- पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; मामले की जांच जारी Panchur Varta23 September 202623 September 2026 0
Arrested:- मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ़्तार Panchur Varta22 September 202622 September 2026 0
Murder:- पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को खुद फोन कर दी वारदात की सूचना, आरोपी पति फरार Panchur Varta21 September 202621 September 2026 0
Suicide:- मालदेवता के लोहे के पुल पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में सनसनी Panchur Varta20 September 202620 September 2026 0