स्वास्थ्यराष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी Panchur Varta23 September 202523 September 202501 min देहरादून 23 सितम्बर 2025। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए, कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जीवन जीने की एक पद्धति है, जिसने सदियों से मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने आयुष चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार के सतत प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप लाखों की संख्या में नागरिक आयुर्वेद से लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में आयुर्वेद और योग पद्धति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत राज्य में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुदृढ़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आयुर्वेद और योग की वैज्ञानिक परंपरा हमारे समाज को स्वस्थ, निरामय और सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया, कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा आयुर्वेद के सिद्धांतों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित हों। ये भी पढ़ें: Immortal Chapter:- कारगिल विजय भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का अमर अध्याय: मुख्यमंत्री Post navigation Previous: Financial Sanction :-मुख्यमंत्री ने प्रदान की 72.62 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृतिNext: Relief:- डीएम के प्रयासों से आपदाग्रस्त सुदूरवर्ती गांव फूलेत, छमरौली व किमाड़ी पहुंचा खाद्यान्न Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Dharitri :- देहरादून के मिलिट्री हॉस्पिटल में तीन दिवसीय मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप Panchur Varta24 July 202624 July 2026 0
Health Services:- टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा – स्वास्थ्य मंत्री उनियाल Panchur Varta24 July 202624 July 2026 0
Increased Honorarium :- योग अनुदेशकों का बढ़ा मानदेय अब मिलेंगे 500 रुपये प्रति घण्टा Panchur Varta24 July 2026 0
Inauguration:-स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में किया अल्ट्रासाउंड मशीन का किया लोकार्पण Panchur Varta16 July 202616 July 2026 0