देहरादूनGarland :- सीएम धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया Panchur Varta25 September 202525 September 202501 min देहरादून 25 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क, देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, राजसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। ये भी पढ़ें: Green Signal:-मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Post navigation Previous: WUPL:- टिहरी क्वीन्स ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को हराकर शीर्ष स्थान हासिल कियाNext: CBI investigation :- पेपर लीक घोटाले की हो सीबीआई जांच- प्रीतम Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Green Signal:-मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Panchur Varta25 September 202625 September 2026 0
Accident:- मोहोबेवाला चौक पर बड़ा हादसा टला, ईंटों से भरा ट्रक ग्राफिक एरा हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा Panchur Varta25 September 202625 September 2026 0
Public Anger🤬:-किशाऊ बांध के खिलाफ क्वानू में फूटा जनाक्रोश, महापंचायत में ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0
Service Bridge:- चकराता के मोहना में सेवा सेतु शिविर में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0