अपराधInquiry :- खालिद के घर देर रात पहुंची एसआईटी की टीम Panchur Varta28 September 202501 mins हरिद्वार 28 सितम्बर 2025। हरिद्वार के सुल्तानपुर में यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण की जांच और सख्त हो गई है। एसआईटी प्रमुख जया बलूनी अपनी पूरी टीम के साथ देर रात खालिद के घर पहुंचीं और तीन घंटे से ज्यादा समय तक लगातार पूछताछ की। इस दौरान खालिद की बहन और पिता से एक-एक कर गहन सवाल-जवाब किए गए। एसआईटी ने घर की तलाशी लेकर कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। टीम का कहना है कि जांच अभी अधूरी है। और जब तक सभी बयानों में समानता नहीं आती, तब तक पूछताछ का सिलसिला जारी रहेगा। एसआईटी प्रमुख ने साफ कहा कि खालिद की बहन से मांगे गए शैक्षिक प्रमाणपत्र अभी तक टीम को नहीं सौंपे गए हैं, इसलिए आगे भी पूछताछ होगी। देर रात चली इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए ताकि जांच बिना किसी रुकावट के पूरी की जा सके। ये भी पढ़ें: Fake Certificate:- फर्जी प्रमाणपत्र मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच Post navigation Previous: Victory :- छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीतNext: Self-reliance :- स्वदेशी संकल्प हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी-सीएम धामी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Murder:- पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को खुद फोन कर दी वारदात की सूचना, आरोपी पति फरार Panchur Varta21 September 202621 September 2026 0
Suicide:- मालदेवता के लोहे के पुल पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में सनसनी Panchur Varta20 September 202620 September 2026 0
Fake Certificate:- फर्जी प्रमाणपत्र मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच Panchur Varta20 September 2026 0
Fake Appointment ✉️:- बैराज रोड पर एम्स ऋषिकेश की सुरक्षा टीम का स्टिंग ऑपरेशन; फर्जी नियुक्ति पत्र और 2 लाख रुपये नकद बरामद Panchur Varta16 September 202616 September 2026 0