Headlines

Inquiry :- खालिद के घर देर रात पहुंची एसआईटी की टीम

हरिद्वार 28 सितम्बर 2025।

हरिद्वार के सुल्तानपुर में यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण की जांच और सख्त हो गई है।

एसआईटी प्रमुख जया बलूनी अपनी पूरी टीम के साथ देर रात खालिद के घर पहुंचीं और तीन घंटे से ज्यादा समय तक लगातार पूछताछ की।

इस दौरान खालिद की बहन और पिता से एक-एक कर गहन सवाल-जवाब किए गए।

एसआईटी ने घर की तलाशी लेकर कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। टीम का कहना है कि जांच अभी अधूरी है।

और जब तक सभी बयानों में समानता नहीं आती, तब तक पूछताछ का सिलसिला जारी रहेगा।

एसआईटी प्रमुख ने साफ कहा कि खालिद की बहन से मांगे गए शैक्षिक प्रमाणपत्र अभी तक टीम को नहीं सौंपे गए हैं, इसलिए आगे भी पूछताछ होगी।

देर रात चली इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए ताकि जांच बिना किसी रुकावट के पूरी की जा सके।

ये भी पढ़ें:   Fake Certificate:- फर्जी प्रमाणपत्र मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *