Skip to content
नैनीताल 17 अक्टूबर 2025।
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के डिप्टी कमांडेंट दीपक भट्ट ने बताया कि एनडीआरएफ टीम ने नैनीताल में आज रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
जिसमें पर्यटकों की आपात स्थिति में उनकी सुरक्षा को लेकर एनडीआरएफ की तैयारी दिखाई दी।
मॉकड्रिल अभ्यास को केंद्रीय नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के निर्देश पर नैनीताल रोपवे में रेस्क्यू ऑपरेशन का रियल टाइम मॉक अभ्यास किया गया।
एनडीआरएफ टीम ने करीब दो घंटे तक हवा में झूलती केबिन में फंसे यात्रियों को रस्सियों के सहारे सुरक्षित नीचे लाने का पूरा अभ्यास किया गया।
इस अभ्यास को एनडीआरएफ मुख्यालय नई दिल्ली के दिशा-निर्देश पर 15वीं वाहिनी की टीम ने इस संयुक्त अभ्यास को अंजाम दिया।
केबल कार को बीच ट्रैक पर रोककर टीम ने बताया कि अगर कभी तकनीकी खराबी या बिजली बाधित होती है, तो यात्रियों को कैसे निकाला जाएगा।
अभ्यास के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रोपवे प्रबंधन की टीम भी मौजूद रही।
नैनीताल में हर साल बढ़ते सैलानियों के दबाव को देखते हुए यह मॉकड्रिल सुरक्षा की तैयारियों की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।