रेस्क्यूRopeway :- हवा में लटकी रोपवे केबिन, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू Panchur Varta17 October 202517 October 202501 mins नैनीताल 17 अक्टूबर 2025। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के डिप्टी कमांडेंट दीपक भट्ट ने बताया कि एनडीआरएफ टीम ने नैनीताल में आज रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। जिसमें पर्यटकों की आपात स्थिति में उनकी सुरक्षा को लेकर एनडीआरएफ की तैयारी दिखाई दी। मॉकड्रिल अभ्यास को केंद्रीय नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के निर्देश पर नैनीताल रोपवे में रेस्क्यू ऑपरेशन का रियल टाइम मॉक अभ्यास किया गया। एनडीआरएफ टीम ने करीब दो घंटे तक हवा में झूलती केबिन में फंसे यात्रियों को रस्सियों के सहारे सुरक्षित नीचे लाने का पूरा अभ्यास किया गया। इस अभ्यास को एनडीआरएफ मुख्यालय नई दिल्ली के दिशा-निर्देश पर 15वीं वाहिनी की टीम ने इस संयुक्त अभ्यास को अंजाम दिया। केबल कार को बीच ट्रैक पर रोककर टीम ने बताया कि अगर कभी तकनीकी खराबी या बिजली बाधित होती है, तो यात्रियों को कैसे निकाला जाएगा। अभ्यास के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रोपवे प्रबंधन की टीम भी मौजूद रही। नैनीताल में हर साल बढ़ते सैलानियों के दबाव को देखते हुए यह मॉकड्रिल सुरक्षा की तैयारियों की एक अहम कड़ी मानी जा रही है। ये भी पढ़ें: Instruction:- राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश Post navigation Previous: Kapat:-भैयादूज के दिन बंद होंगे मां यमुना के कपाटNext: Birth:- स्वस्थ माँ एक सशक्त पीढ़ी को जन्म देती है – सावित्री ठाकुर Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Instruction:- राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश Panchur Varta24 November 202624 November 2026 0
Death:- रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी ईको कार, दो की मौत, छह घायल Panchur Varta22 November 202622 November 2026 0
Death:- पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर एच सी सी कर्मचारी की मौत Panchur Varta22 November 202622 November 2026 0
Death :- धरासू के रूरवासा में नदी किनारे गिरी टाटा पंच, हादसे में चालक की मौत Panchur Varta20 November 2026 0