देहरादूनFire:- पराली से भरी यूटिलिटी में लगी आग, अपनी जान से खिलवाड़ करता चालक Panchur Varta30 October 202530 October 202501 mins देहरादून 30 अक्टूबर 2025। कालसी चकराता मार्ग पर आग का गोला बनी पराली से भरी यूटिलिटी। आग लगने के बाद किस प्रकार अपनी जान से खिलवाड़ करता चालक। थाना कालसी ने चौकी सहिया को सूचना दी की झझरेड़ से एक किलोमीटर आगे सहिया की तरफ एक पिकअप गाड़ी UK04CB-0265, जिसमें पराली भरी हुई थी, में आग लग गई है। सूचना पर चौकी सहिया से पुलिस फोर्स को आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। तथा फायर सर्विस डाक पत्थर को भी मौके पर आने हेतु बताया गया। वाहन में दो लोग संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग थाना कालसी, तथा राहुल पुत्र बज्जू ग्राम जीसऊ थाना कालसी सवार थे, फायर सर्विस की सहायता से मौके पर जाकर आग को बुझाया गया। घटना के संबंध में जानकारी करने ज्ञात हुआ कि कार सवार व्यक्ति विकास नगर से पराली भरकर अपने गांव जा रहे थे, इस दौरान अचानक पराली में आग लग गई। घटना में पिकअप लगभग पूर्ण रूप से जल गया है, घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। ये भी पढ़ें: Checking:- रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम ने की चेकिंग Post navigation Previous: Beginning:- सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों की शुरुआतNext: Sports Equipment:- मसूरी विधानसभा क्षेत्र की आंगनबाड़ी केन्द्रों को दी पठन-पाठन एवं खेल सामाग्री- मंत्री जोशी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Checking:- रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम ने की चेकिंग Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
Salute To Tighters:- मुख्यमंत्री धामी ने ध्वजारोहण कर वीर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया Panchur Varta15 August 2026 0
Information:- राजनैतिक दलों को दी गई दावे – आपत्तियों के निस्तारण सम्बंधी नियमों की बिन्दुवार जानकारी Panchur Varta14 August 202614 August 2026 0
Debris:- चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर आया मलबा सीएम ने राहत एवं बचाव कार्यों के दिए निर्देश Panchur Varta13 August 202613 August 2026 0