Headlines

Fire:- पराली से भरी यूटिलिटी में लगी आग, अपनी जान से खिलवाड़ करता चालक

 देहरादून 30 अक्टूबर 2025।

कालसी चकराता मार्ग पर आग का गोला बनी पराली से भरी यूटिलिटी। आग लगने के बाद किस प्रकार अपनी जान से खिलवाड़ करता चालक।

थाना कालसी ने चौकी सहिया को सूचना दी की झझरेड़ से एक किलोमीटर आगे सहिया की तरफ एक पिकअप गाड़ी UK04CB-0265,

जिसमें पराली भरी हुई थी, में आग लग गई है। सूचना पर चौकी सहिया से पुलिस फोर्स को आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

तथा फायर सर्विस डाक पत्थर को भी मौके पर आने हेतु बताया गया। वाहन में दो लोग संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग थाना कालसी,

  तथा राहुल पुत्र बज्जू ग्राम जीसऊ थाना कालसी सवार थे, फायर सर्विस की सहायता से मौके पर जाकर आग को बुझाया गया।

घटना के संबंध में जानकारी करने ज्ञात हुआ कि कार सवार व्यक्ति विकास नगर से पराली भरकर अपने गांव जा रहे थे,

इस दौरान अचानक पराली में आग लग गई। घटना में पिकअप लगभग पूर्ण रूप से जल गया है, घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:   Salute To Tighters:- मुख्यमंत्री धामी ने ध्वजारोहण कर वीर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *