Headlines

Dispose :- मुर्गियां ले जा रहे ट्रक से 65 मृत मुर्गियां बरामद, ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, चालान कर डिस्पोज किया गया

देहरादून, 5 जनवरी 2026।

सोमवार सुबह करीब 7 बजे नगर निगम की स्वास्थ्य टीम की रूटीन गश्त के दौरान शहर में एक ट्रक का निरीक्षण किया गया,

जिसमें जीवित मुर्गियों के साथ मृत मुर्गियां भी ले जाई जा रही थीं। ट्रक को रोकने का इशारा करने पर चालक ने मौके से फरार होने की कोशिश की और परेड ग्राउंड में नो एंट्री जोन की ओर ट्रक मोड़कर भाग निकला।

टीम ने पीछा कर रायपुर रोड पर चुनभट्टा के पास ट्रक को इंटरसेप्ट किया और रोका।

निरीक्षण में ट्रक से लगभग 65 मृत मुर्गियां मिलीं, जिन्हें तुरंत हटाकर नियमों के अनुसार सुरक्षित डिस्पोज किया गया।

ट्रक चालक का मौके पर चालान काटा गया।इस कार्रवाई में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय इंस्पेक्टर भूपेन पंवार और सुपरवाइजर तेजपाल सिंह टीम में मौजूद रहे।

नगर निगम की यह कार्रवाई शहर में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:   World Heart Day:- दिल को स्वस्थ रखने का संकल्प, बदलती जीवनशैली में सावधानी जरूरी- डॉ दीक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *