Headlines

robbers :- बहनोई सहित पांच लूटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 देहरादून 14 जनवरी 2026।

   शराफत पुत्र दिलशाद अली निवासी मकान 03 वन विहार मेहुँवाला देहरादून ने  09 जनवरी 26 को कोतवाली पटेलनगर में लिखित तहरीर दी कि,

चार अज्ञात अभियुक्तों ने रात के समय उनके घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये नगद व कुछ ज्वैलरी लूट लिये हैं।

तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 15/2026 धारा 331(4)/309(6)/3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता एंव संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये,

 पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई,

तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर जांच  पड़ताल करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से  13-01-26 को तेलपुर चौक के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अजांम देने वाले,

05 अभियुक्तों -बुशरान राणा,  आसिफ उर्फ बबलू, इरफान,राजकुमार उर्फ अनिल तथा  वासिफ को गिरफ्तार किया गया,

जिनके कब्जे से वादी के घर से लूटी गई नगद धनराशि 91,950 रुपये व 02 अवैध तंमचे 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,02 अवैध चाकू,01 आलानकब की बरामदगी की गई।

पूछताछ के दौरान घटना के मास्टर माइंड अभियुक्त बुशरान द्वारा बताया गया कि वह वादी की सगी बुआ का दामाद है।

तथा जगह-जगह अपने साथियों के साथ घूमकर कपडे की फेरी लगाने का काम करता हैं।

अभियुक्त को जानकारी थी कि वादी शराफत द्वारा सहारनपुर स्थित अपनी जमीन का करोडों रू0 में सौदा किया गया है।

तथा बयाने के तौर पर उसके पास लगभग 01 करोड 80 लाख रू0 आने वाले हैं।

जिस पर अभियुक्त द्वारा अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर शराफत के घर पर लूट की योजना बनाई,

तथा योजना के मुताबिक 08 जनवरी 26 की रात में अभियुक्त अपने अन्य साथियों-आसिफ उर्फ बबलू -इरफान -राजकुमार उर्फ अनिल तथा -वासिफ को लेकर वादी के घर के पास गया।

तथा उन्हें वादी का घर दिखाकर मौके से चला गया, अभियुक्त के साथियों द्वारा अपने पास रखे तमंचे तथा चाकू से घर मे मौजूद लोगों को डरा धमकाकर लूट की घटना को अजांम दिया गया,

परन्तु वादी की उक्त जमीन का सौदा न हो पाने के कारण उसे बयाने की धनराशि नही मिल पाई,

जिस कारण अभियुक्तों को घटना में वादी के घर से मात्र 01 लाख रू0 तथा कुछ ज्वैलरी ही मिली, जिसे लेकर अभियुक्त मौके से फरार हो गये।

घटना में लूटी गयी ज्वैलरी की बरामदगी हेतु अभियुक्तों का मां0 न्यायालय से पी0सी0आर0 लिया जायेगा।

 गिरफ्तार अभियुक्त:-बुशरान राणा पुत्र स्व0 याकूब निवासी शिवपुरी नई बस्ती थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 31 वर्ष।

-आसिफ उर्फ बबलू पुत्र स्व0 बाबू निवासी शिव मन्दिर रोड खतौली जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 35 वर्ष।

-इरफान पुत्र स्व0 छौनी निवासी किजियान मौहल्ला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष।

-राजकुमार उर्प अनिल पुत्र स्व0 बलदेव निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 55 वर्ष।

-वासिफ पुत्र स्व0 जहीर निवासी कजियान मौहल्ला रहमतनगर कस्बा बघरा, जिला मुजफ्फरनगर, उ0प्र0 उम्र 36 वर्ष।

बरामदगी – घटना में लूटी गई धनराशि 91,950/- रुपये नगद,- अवैध तमंचे 315 बोर – 02,

– जिन्दा कारतूस 315 बोर- 04,- अवैध चाकू- 02- आलानकब- 01।

ये भी पढ़ें:   Investigation :- आकाश के साथ हुई मारपीट व लुट पर पुलिस कर रही है जांच पड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *