रेस्क्यूInjured :- चंपावत के सुखीढांग में महिंद्रा XUV खाई में गिरी दो घायल Panchur Varta27 January 202601 mins चंपावत 27 जनवरी 2026। जिला नियंत्रण कक्ष चंपावत के माध्यम से समय लगभग 12.30 बजे एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन महिंद्रा XUV 700 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 05 व्यक्ति स्वयं खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुँच गए थे और सभी सुरक्षित थे। शेष 02 व्यक्तियों (1महिला, 1पुरुष) को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें एसडीआरएफ, एवं जिला पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अन्य विषम परिस्थितियों के चलते, कड़ी मशक्कत कर खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायलों का विवरण अभिषेक वर्मा पुत्र कृष्ण वर्मा उम्र 24 वर्ष, निवासी सीतापुर उतर प्रदेश। दर्शिका वर्मा पुत्री देश दीपक भार्गव उम्र 17 वर्ष, निवासी सीतापुर उतर प्रदेश। ये भी पढ़ें: Tunnel Rescue:- टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूरा 11 श्रमिक सकुशल बाहर निकाले गए, 11 की दुखद मौत Post navigation Previous: Attempt :- चार धामों में प्रवेश को लेकर बयान राज्य के मूलभूत प्रश्नों से ध्यान भटकाने का प्रयास— कांग्रेसNext: Against:- समान नागरिक संहिता किसी धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं- मुख्यमंत्री धामी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Search Intensifies:- अत्याधुनिक तकनीक से तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज Panchur Varta19 August 2026 0
Tunnel Rescue:- टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूरा 11 श्रमिक सकुशल बाहर निकाले गए, 11 की दुखद मौत Panchur Varta19 August 202619 August 2026 0
Bodies Recovered 😔:- मेहर गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, एसडीआरएफ ने मलबे से तीनों शव किए बरामद Panchur Varta19 August 202619 August 2026 0
Search Continues:- टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर, एक की तलाश जारी Panchur Varta18 August 202618 August 2026 0