Headlines

Dead Body:-एक आदमी जो ट्रक और बैरीकेड के बीच फंसा हुए का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया 

 अल्मोड़ा 23 फरवरी 2026।

  आधी रात को आपदा नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि,

बिनसर से लगभग 03 किमी आगे ताकुला रोड पर एक ट्रक में एक व्यक्ति फंसा हुआ है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सरिया पानी से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी नवीन सिंह कुंवर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक व्यक्ति जो ट्रक और बैरीकेड के बीच फंसा हुआ था एवं जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा आवश्यक उपकरणों की सहायता से ट्रक में फंसे व्यक्ति का शव सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान भूपेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्र मान, उम्र 42 वर्ष, निवासी जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में की गई।

शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Search :- तमक नाला हादसा में लापता व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *