Headlines

Expansion :- गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण को लेकर मुख्य सचिव बर्धन के समक्ष प्रस्तुत किया

देहरादून 26 फरवरी 2026।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन के समक्ष,

गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारीकरण संबंधी प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में एक्सप्रेसवे के दो तुलनात्मक एलाइनमेंट विकल्प साझा किए गए—पहला विकल्प मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार जनपदों से होकर गुजरने वाला,

तथा दूसरा विकल्प हापुड़–मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार जनपदों को कवर करने वाला।

दोनों एलाइनमेंट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।प्रारंभिक औपचारिकताओं व अंतरराज्यीय समन्वय पर निर्देश मुख्य सचिव ने यूपीडा को निर्देश दिए कि,

राज्य सरकार की ओर से की जाने वाली अग्रिम औपचारिकताओं भूमि उपलब्धता, यूटिलिटी शिफ्टिंग, पर्यावरणीय स्वीकृतियां,

ईआईए तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच समन्वय—से संबंधित प्रारंभिक कार्यवाही का विस्तृत प्रारूप तैयार किया जाए।

बैठक में सचिव पंकज पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार तथा यूपीडा से चुनकु राम पटेल, विनय प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Cleanliness Rally:- लोक संस्कृति के रंगों से गूंजा स्वच्छता का संदेश, नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली का किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *