देहरादूनExpansion :- गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण को लेकर मुख्य सचिव बर्धन के समक्ष प्रस्तुत किया Panchur Varta26 February 202626 February 202601 min देहरादून 26 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन के समक्ष, गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारीकरण संबंधी प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में एक्सप्रेसवे के दो तुलनात्मक एलाइनमेंट विकल्प साझा किए गए—पहला विकल्प मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार जनपदों से होकर गुजरने वाला, तथा दूसरा विकल्प हापुड़–मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार जनपदों को कवर करने वाला। दोनों एलाइनमेंट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।प्रारंभिक औपचारिकताओं व अंतरराज्यीय समन्वय पर निर्देश मुख्य सचिव ने यूपीडा को निर्देश दिए कि, राज्य सरकार की ओर से की जाने वाली अग्रिम औपचारिकताओं भूमि उपलब्धता, यूटिलिटी शिफ्टिंग, पर्यावरणीय स्वीकृतियां, ईआईए तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच समन्वय—से संबंधित प्रारंभिक कार्यवाही का विस्तृत प्रारूप तैयार किया जाए। बैठक में सचिव पंकज पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार तथा यूपीडा से चुनकु राम पटेल, विनय प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Anger:- टीईटी के प्रावधान वापस लेने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, सरकार के खिलाफ शिक्षकों में आक्रोश Post navigation Previous: Cabinet Meeting:-धामी कैबिनेट में पारित हुआ 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट!Next: Dismissed:- अदालत ने कैम्ब्रियन हॉल से जुड़ी, पुलिस द्वारा दाखिल की गई क्लोज़र रिपोर्ट को ख़ारिज़ किया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Anger:- टीईटी के प्रावधान वापस लेने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, सरकार के खिलाफ शिक्षकों में आक्रोश Panchur Varta24 October 2026 0
Cognizance :- वायरल ऑडियो प्रकरण का सीएम धामी ने लिया संज्ञान पीड़ित दीक्षा से फोन पर की वार्ता Panchur Varta24 October 2026 0
Registration Camp:- नगर निगम देहरादून में बल्क वेस्ट जनरेटर पंजीकरण शिविर का आयोजन Panchur Varta24 October 202624 October 2026 0
Cleanliness Rally:- लोक संस्कृति के रंगों से गूंजा स्वच्छता का संदेश, नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली का किया शुभारंभ Panchur Varta24 October 202624 October 2026 0