Headlines

Shooter :-कुख्यात राठी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक पूर्व में मुख्तार व जीवा गैंग का रहा शूटर

देहरादून 28 फरवरी 2026।

 उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय अपराधियों एवं बाहरी राज्यों से आये संदिग्धों/आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे अपराधियों को चिन्हित करते हुए।

उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाने के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशों पर सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे।

सत्यापन अभियान के तहत जनपद पुलिस तथा एसटीएफ की टीमों ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, घुसपैठियों,

बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में एसटीएफ/एसओजी द्वारा सक्रिय गैंग एवं जेलों में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी।

निगरानी के दौरान प्राप्त तकनीकी/मैनुअल इनपुट के आधार पर एसटीएफ उत्तराखण्ड तथा दून पुलिस की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान,

राजपुर क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कार्पियों वाहन से सुनील राठी गिरोह के 02 सदस्यों  भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार तथा,

पारस पुत्र जगपाल सिंह को 02 अवैध पिस्टल व 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के विरूद्ध थाना राजपुर मु0अ0स0 – 40/2026 धारा 111(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त पारस पूर्व में मुख्तार असांरी व संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रहा है।

तथा उनकी मृत्यु के बाद सुनील राठी गैंग में सम्मलित हो गया था। दोनों अभियुक्त सुनील राठी के इशारे पर हरिद्वार व देहरादून की बेशकीमती विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर सुनील राठी के लिए धन उगाई कर रहे थे।

अभियुक्त से बरामद मोबाईल फोन की जांच में भी अभियुक्त पारस का जेल में निरूद्ध सुनील राठी से लगातार सम्पर्क में होने की जानकारी प्राप्त हुई है,

साथ ही अभियुक्त पारस का गिरफ्तार अन्य अभियुक्त भानू के साथ अक्सर जेल में सुनील राठी से मिलने जाना भी प्रकाश में आया है।

अभियुक्तों द्वारा देहरादून व हरिद्वार के कुछ व्यापारियों को लगातार सुनील राठी के नाम का डर दिखाकर परेशान किया जा रहा था परन्तु सुनील राठी के भय से कोई भी शिकायतकर्ता सामने नहीं आया।

अभियुक्तों से पूछताछ में हरिद्वार के एक विवादित प्रोपर्टी डीलर, जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल गया है,

का नाम भी प्रकाश में आया है तथा उसके भी निरन्तर सुनील राठी के सम्पर्क में होने की जानकारी मिली है।

अभियुक्तों के देहरादून आने तथा उक्त प्रकरण से जुडे सभी सम्भावित पहलुओं पर पुलिस द्वारा गहनता से जाच की जा रही है।

 भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी मील्स न्यू कॉलोनी, थाना सदर, जनपद सहारनपुर, उ०प्र०।

 पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी- प्रेमपुरी थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर, उ०प्र०।

इनसे बरामदगी  02 अवैध पिस्टल .32 बोर। 07 जिन्दा कारतूस।अभियुक्त पारस का आपराधिक इतिहास।

 मु०अ०सँ०- 445/2012 धारा 302 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर।

– मु०अ०सँ०- 388/2015 धारा 302 भादवि. थाना शामली, मुजफ्फरनगर।

– मु०अ०सँ०- 185/2019 धारा 506 भादवि थाना डालनवाला, देहरादून।

– मु०अ०सँ०- 778/2019 धारा 406 भादवि. थाना शामली, मुजफ्फरनगर।

– मु०अ०सँ०- 409/2020 धारा 323/452/504/506 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर।

– मु०अ०सँ०- 438/2020 धारा 307/386/506 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर।

– मु०अ०सँ०- 474/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर।

– मु०अ०सँ०- 776/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर।

ये भी पढ़ें:   Pillow Massacre :- तकिया हत्याकांड का मास्टरमाइंड 50 हज़ार का ईनामी अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *