Headlines

रेस ड्राईविंग और स्टंट करने वाले बाइर्कस के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही

राजीव गांधी स्टेडियम रोड, थानो रोड में रेस ड्राईविंग व स्टंट करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस ने चलाया अभियान।


 

देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दून के निर्देशन पर थाना रायपुर पुलिस द्वारा राजीव गांधी स्टेडियम रोड, थानो रोड व मालदेवता रोड में रेस ड्राईविंग व स्टंट करने वाले बाइर्कर्सों के विरूद्ध 02 टीम बनाई गई और अभियान चलाकर चैकिंग की गयी । चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लघंन कर सडक में रेस ड्राईविंग व स्टंट करने वाले दोपहिया वाहनों को चैक किया गया । पुलिस कार्यवाही में में रेस ड्राईविंग व स्टंट करने वाले 18 बाइर्कर्सों के दोपहिया वाहनों को सीज किया गया एवं 12 वाहन चालकों के ड्राईविंग लाईसेंस निलम्बन करने की रिपोर्ट प्रेषित की गयी । अभियान लगातार जारी है ।

ये भी पढ़ें:   Compensation:-भनाली तोक में बिजली गिरने से मारी बकरियों का प्रशासन ने पशुपालकों को वितरित किया मुआवजा

सीज हुई दुपहिया बाइक्स और स्कूटी मोटरसाइकिल – 07, Activa/Scooty – 07, बुलेट मो0सा0 – 04, शामिल हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *