रोज़गारEmployment :- अल्मोड़ा मैग्नेसाइट उद्योग को मिली पुनः संचालन की अनुमति हजारों लोगों को मिला रोजगार Panchur Varta1 March 202601 mins अल्मोड़ा 01 मार्च 2026। अल्मोड़ा स्थित मैग्नेसाइट उद्योग को उच्च न्यायालय से चार माह के लिए पुनः संचालन की अनुमति प्राप्त हो गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जुड़े लगभग 500 परिवारों के करीब 2000 लोगों को राहत एवं संतोष मिला है। लंबे समय से उद्योग बंद होने के कारण प्रभावित परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया था। राज्य सरकार के सतत प्रयासों के फलस्वरूप उद्योग द्वारा उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UKPCB) से सीटीओ (Consent to Operate) प्राप्त किया गया। इसके उपरांत उच्च न्यायालय ने उद्योग एवं उससे जुड़े श्रमिकों और परिवारों के व्यापक हित को दृष्टिगत रखते हुए पुनः संचालन की अनुमति प्रदान की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के संरक्षण, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन और स्थानीय रोजगार सृजन तीनों के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर स्तर पर सकारात्मक पहल कर रही है। ये भी पढ़ें: Conclusion :- दिव्य कला मेला का समापन देश के 16 से अधिक राज्यों से आए दिव्यांगजन उद्यमियों एवं कलाकार Post navigation Previous: Abir-Gulal:- सीएम धामी होल्यारों के साथ झूमें, सपरिवार संग मनाई होली लगाया अबीर-गुलालNext: Attack :- खनन माफिया की वीडियोग्राफी करने पर उप प्रभागीय वनाधिकारी पर हुआ हमला Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Conclusion :- दिव्य कला मेला का समापन देश के 16 से अधिक राज्यों से आए दिव्यांगजन उद्यमियों एवं कलाकार Panchur Varta1 March 20261 March 2026 0
Expansion :- सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर से उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार Panchur Varta28 February 202628 February 2026 0
Employment Fair:-देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 26 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए लगेगा विशेष रोजगार मेला Panchur Varta21 February 202621 February 2026 0
Rural Development :- यूएई के आईएफएडी प्रतिनिधिमंडल ने रीप परियोजना के ग्रामीण उद्यम इकाइयों का भ्रमण किया Panchur Varta19 February 202619 February 2026 0