Headlines

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान में दस साहित्यकारों को किया सम्मानित

देहरादून – उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान-2023 में दस साहित्यकारों को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया।उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने पुरस्कार प्रदान किए पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह और अलंकरण पत्र और एक लाख की धनराशि और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

जिसमें प्रो.लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही को दिया गया सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार दिया गया।देवकी नंदन भट्ट ‘मयंक’ को जनकवि गुमानी पंत पुरस्कार दिया। गिरीश सुंदरियाल को भजन सिंह पुरस्कार दिया। डॉ सुरेश मंमगाई को गोविंद चातक पुरस्कार प्रदान किया। प्रेम कुमार साहिल को अध्यापक पूर्ण सिंह पुरस्कार प्रदान किया।के एन खान उर्फ नदीम बरनी को हिदीं शायरी के लिए प्रो. उनवान चिश्ती पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रो. शैलेय को महादेवी वर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ सुशील उपाध्याय को शैलेश मटियानी पुरस्कार प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें:   Self-Elmployment :- धामी सरकार के इन चार सालों में हज़ारों लोगों ने रिवर्स पलायन कर अपने गांव में पाया स्वरोजगार

पिथौरागढ़ निवासी डॉ ललित मोहन पंत को डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।और अंत में गणेश खुगसाल गणी को भैरव दत्त धूलिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने साहित्यकारों, भाषाविदों, शोधार्थियों से अनुरोध किया कि वे भाषा संस्थान के साथ मिलकर भाषाई विकास के लिए कार्य करें और इस संस्थान को देश के प्रतिष्ठित संस्थान के तौर पर विकसित करने के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि इसी के अनुरूप हमारे भाषा संस्थान की पहचान भी पूरे देश में होनी चाहिए।


उत्तराखण्ड साहित्य गौरव समान समारोह को भाषा मंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध उनियाल ने सभी सम्मानित साहित्यकारों को हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुये कहा कि हमारे लिये यह गौरव के क्षण हैं तथा किसी भी समाज में साहित्य व कला का महत्वपूर्ण स्थान होता है।

ये भी पढ़ें:   Self-Elmployment :- धामी सरकार के इन चार सालों में हज़ारों लोगों ने रिवर्स पलायन कर अपने गांव में पाया स्वरोजगार

इस अवसर पर सचिव विनोद रतूड़ी, प्रो0 कुमुदिनी नौटियाल, प्रो0 लक्ष्मण, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी बीना वेंजवाल, प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल, नवीन लोहानी, हयात सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार व साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub INGENISM – Architectural Design Agency Elementor Template Kit Inglis – Language Course WordPress Elementor Template Kit Inhouse – Modern Design Interior Elementor Template Kit Inilabs School Express : School Management System Initiative – Interior Design & Architect Company WordPress Theme Iniya – Beauty Store, Cosmetic Theme Ink — A WordPress Blogging theme to tell Stories INKA – Retro Responsive WordPress Theme Inkscape – Tattoo WordPress Theme Innové Couture – Clothing Ecommerce WordPress Theme